कुल्लू में आयोजित 35वें राज्य युवा उत्सव के दौरान जिला सोलन के प्रदीप ठाकुर ने हारमोनियम बजाने की प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है. युवा सेवा एवं खेल विभाग व हिमाचल प्रदेश राज्य युवा बोर्ड की ओर से आयोजित युवा उत्सव के दौरान विभिन्न स्पर्धाओं में प्रदेश के सभी जिलों से आए प्रतियोगियों ने भाग लिया व अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. वहीं नौणी के प्रदीप ने इस प्रतियोगिता में विलंबित दीप चंदी में ठुमरी बजाकर जजों को काफी प्रभावित किया. अपनी इस जीत के लिए उन्होंने अपने गुरु व लोकगायक पिता जियालाल ठाकुर का व युवा सेवा एवं खेल विभाग व हिमाचल प्रदेश राज्य युवा बोर्ड का आभार जताया है. (रिपोर्ट- सुनील कुमार)from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2BdCmZu
No comments:
Post a Comment