हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर में बीते गुरुवार को पांव फिसलने से एक महिला बीबीएमबी नहर में गिर गई. इस मामले में एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. महिला नहर के पानी में बिना हाथ पैर मारे हुए तैरती हुई नजर आ रही है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें कि बाद में यहां सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी विशाल ठाकुर ने महिला को नहर से सुरक्षित बाहर निकाला. सुंदरनगर के धनोटु-बग्गी मार्ग पर चौक के समीप की यह घटना है. महिला मंडी जिला के बल्ह के स्याह गांव की रहने वाली है. जान जोखिम में डालकर महिला को बचाने वाले हेड कांस्टेबल की चारों तरफ वाहवाही हो रही है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2Eba0Ce
No comments:
Post a Comment