हिमाचल प्रदेश में पिछले कई वर्षों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा मनाली-कुल्लू वाम तट मार्ग पर स्थित अलेऊ पुल का अब जल्द कायाकल्प होने जा रहा है. अब मनाली की तरफ आने-जाने वाले पर्यटकों और स्थानीय जनता को रोजाना के लगने वाने जाम और पुल पर होने वाली खड़खड़ाहट से भी निजात मिल जाएगी, जिसके लिए मनाली प्रशासन ने अब पुल पर लगी लकड़ियों के तख्तों को हटाकर लोहे की प्लेटे लगाने का निर्णय लिया है. यह कार्य जल्द आरंभ होगा. पुल की मरम्मत के लिए प्रशासन ने आगामी 14 से 20 दिसंबर तक मनाली से कुल्लू वाम तट मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दिया है. बता दें कि अलेउ में स्थित पुल सन् 1995 में आई भीषण बाढ़ के बाद क्षतिग्रस्त हो गया था.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2RXiQYg
No comments:
Post a Comment