हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच लाहौल-स्पीति के सबसे पुराने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ने अपना 33वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह केलांग जिले में मनाया. इस दौरान शिक्षा उपनिदेशक प्रेमनाथ परशीरा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किया. इस मौके पर स्कूल के प्रिसिंपल रमेश कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और साल भर के दौरान स्कूल की गतिविधियों की जानकारी दी. इस मौके पर उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सहयोगी अध्यापकों और छात्र-छात्राओं का हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है. बता दें कि इन दिनों लाहौल घाटी में दिन का तापमान माईनस 2 से 3 डिग्री तक जा रहा है. इसके बावजूद अभिभावक और स्थानीय लोगों ने इस आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. (केलांग से प्रम लाल की रिपोर्ट)from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2SmVNql
No comments:
Post a Comment