हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में बीते दिनों बड़ी संख्या में पकड़ी गई खैर की लकड़ियां चोरी करने के मुख्य आरोपी अनीश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अनीश पर करीब 5 लाख की कीमत की खैर की 60 क्विंटल लकड़ियों की तस्करी का आरोप है. अनीश के खिलाफ वन संपदा चोरी करने के अलावा फॉरेस्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज हो गया है. बता दें कि हिस्ट्रीशीटर अनीश पर आर्म्स एक्ट के अलावा करीब एक दर्जन अन्य मामले चल रहे हैं. मामला सामने आने के बाद पुलिस और वन विभाग ने अनीश को आरोपी बनाया था, लेकिन अनीश ने प्रदेश उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत ले ली थी. इधर सोमवार को उच्च न्यायालय ने अनीश मोहम्मद की जमानत याचिका रद्द कर दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2QErsGF
No comments:
Post a Comment