क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारत रत्न सचिन तेंदुलकर शनिवार को ऊना के गगरेट पहुंचे. सचिन ने गगरेट में स्थापित ल्युमिनस उद्योग के एक समारोह में हिस्सा लिया. सचिन ने ल्युमिनस द्वारा गोद लिए गए स्कूल में स्मार्ट कक्षा का लोकार्पण भी किया. इस दौरान सचिन ने स्कूली बच्चों से मुलाक़ात की तथा उनसे पढ़ाई को लेकर सवाल जबाव भी किया. सचिन को अपने बीच पाकर बच्चे खासे उत्साहित दिख रहे थे. सचिन की एक झलक पाने के लिए स्थानीय लोग काफी संख्या में पहुंच गए.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2LBknBa
No comments:
Post a Comment