हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के बाद भी जब कोई कार्रवाही नहीं हुई तो औट पंचायत के ग्रामीणों को सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ा. ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. इस पंचायत के ग्रामीणों का कहना है कि यहां हो रहे टनल निर्माण के कारण उनके इलाके के प्राकृतिक जल स्त्रोत सूख रहे हैं. इसके चलते पानी का संकट गहराता जा रहा है. यदि इन जल स्त्रोतों को नहीं बचाया गया तो फिर भविष्य में पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ेगा और खेती बाड़ी करना मुश्किल हो जाएगा.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2BE9fim
No comments:
Post a Comment