मंडी के जिस वल्लभ कॉलेज से सीएम जयराम ठाकुर पढ़े हैं उस कॉलेज में प्रधानाचार्य का पद बीते दो महीने से खाली है. छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ( एबीवीपी) ने अब इसका विरोध करना शुरू कर दिया है. शुक्रवार को एबीवीपी ने वल्लभ कॉलेज के परिसर में प्रदर्शन किया और राज्य सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाज की. एबीवीपी के इकाई अध्यक्ष नवीन शर्मा ने बताया कि दो महीने पहले कॉलेज के प्रिंसिपल रिटायर हो गए थे और उसके बाद यह पद अभी तक खाली चल रहा है. इस संदर्भ में यूनिवर्सिटी को एक पत्र भेजकर इस पद को जल्द भरने की मांग उठाई थी लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है. विद्यार्थी परिषद ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द प्रधानाचार्य के पद को नहीं भरा गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2Q7oRF8
No comments:
Post a Comment