राफ़ेल मुद्दे को लेकर देश में भड़की आग की चिंगारियां अब प्रदेश के छोटे-छोटे शहरों तक पहुंचने लगी है. भाजपा की नजर में कांग्रेस पीएम की स्वच्छ छवि को बिगाड़ते हुए सरकार गिराने की कोशिश कर रही है. इसके विरोध में भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने चम्बा में एक रैली निकाली. यह रैली पूरे शहर का परिक्रमा करती हुई मुख्य चौंक पहुंची. यहां भाजपाइयों ने राहुल गांधी का पुतला फूंका. हालांकि इस दौरान भाजपाइयों का पुलिस के साथ संघर्ष भी देखने को मिला. भाजपा जिला अध्यक्ष डी.एस. ठाकुर व स्थानीय विधायक पवन नैय्यर ने कहा कि कांग्रेस झूठे आरोप लगाकर पीएम मोदी को बदनाम करने की कोशिश कर रही है. इसके विरोध में उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन दिया गया.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2QLiurv
No comments:
Post a Comment