हिमाचल प्रदेश में सिरमौर जिले के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला लगातार जारी है. बुधवार सुबह करीब 4:00 बजे से शुरू हुई बर्फबारी की बजह से क्षेत्र के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. अभी तक जिले के हरिपुरधार क्षेत्र में आधे फुट के आस-पास हिमपात हो चुका है. बर्फबारी का क्रम अभी भी लगातार जारी है. बर्फबारी के कारण आवाजाही की समस्याएं भी शुरू हो गई हैं. वहीं क्षेत्र में सीजन की पहली बर्फबारी से लोग खुश भी नजर आ रहे और बर्फबारी का आनंद उठा रहे है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2GeokfY
No comments:
Post a Comment