हिमाचल सरकार ने लाहौल-स्पीति में स्वास्थ्य संस्थान काफी संख्या में खोल रखे हैं, लेकिन पर्याप्त मात्रा में सामान्य व विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं नियुक्त किए जाने से लोगों को अपने इलाज के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. लाहौल-स्पीति के लोगों को अपने इलाज के लिए कुल्लू, मनाली व प्रदेश के दूसरे जिलों के अस्पताल की ओर रूख करना पड़ता है. गर्मियों में तो लोग किसी तरह अपने इलाज के लिए घाटी से बाहर जाते हैं, लेकिन सर्दियों के दिनों में समस्या कई गुना बढ़ जाती है. रोहतांग दर्रा वाहनों की आवाजाही के लिए बन्द होता है और लोग अपने घरों के भीतर कैद होने को मजबूर हो जाते हैं. ऐसे में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत पड़ने पर बहुत मुश्किल हो जाती है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2SeLnsw
No comments:
Post a Comment