मंडी शहर में लंबे इंतजार के बाद शहीद स्मारक बनने जा रहा है. बीते रविवार को सांसद राम स्वरूप शर्मा ने शहीद स्मारक की आधारशिला रखी. यह स्मारक 20 लाख की लागत से बनाया जाएगा. मंडी शहर के संकन गार्डन में इसका निर्माण होगा जिसमें जिला के उन सभी वीरों के नाम अंकित किए जाएंगे जिन्होंने देश की खातिर अपने प्राणों की आहुति दी है. सांसद राम स्वरूप शर्मा ने शहीद स्मारक का निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए सीएम जयराम ठाकुर का आभार जताया है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2Gs06Ps
No comments:
Post a Comment