हिमाचल प्रदेश के शिमला के एक सरकारी स्कूल में गुरुवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब स्कूल में एक सांभर घुस आया. मामला बालूगंज के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का है, जंहा सांभर घुस आया. अध्यापकों और बच्चों ने उसे शौचालय में बंद कर दिया है और वन विभाग को सूचित कर दिया है. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और सांभर जातीय को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है. टूटीकंडी चिड़िया घर में कार्यरत जानवरों की डॉ. पूजा कंवर सूचना के बाद मौके पर पहुंची. सांभर का स्वास्थ्य जांचा जा रहा है. उन्होंने कहा कि सांभर भटक कर जंगल से शहर की तरफ आ गया है. सांभर स्वास्थ्य जांच कर इसके बाद इसे टूटी कंडी चिड़ियाघर ले जाया जाएगा और उसके बाद पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद इसे छोड़ दिया जाएगा.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2BTypKV
No comments:
Post a Comment