हिमाचल प्रदेश में मनाली से कुल्लू के बीच पड़ने वाली सड़क की हालत खस्ता हो गई है. बता दें कि मनाली पहुंचने पर उबड़-खाबड़ और कीचड़ से भरी सड़क से पर्यटकों का स्वागत होता है. गौरतलब है कि हर वर्ष हजारों की संख्या में पर्यटक सड़क मार्ग से पर्यटन नगरी मनाली पहुंचते हैं, लेकिन जैसे ही पर्यटक कुल्लू की सीमा में प्रवेश करते हैं, तो वहां उनका स्वागत कीचड़ और उबड़-खाबड़ वाली सड़क का सामना करना पड़ता है. जगह-जगह सड़कों में पड़े गड्ढे आम जनता के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी मुसीबत बनते जा रहे हैं. जानकारी होने पर वन एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने तुरंत फोरलेन सड़क निर्माण कार्य में लगी कंपनी के अधिकारियों को आदेश दिया. कहा कि जहां भी सड़क खराब हुई है उसे वो तुरंत ठीक करें.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2BUeWde
No comments:
Post a Comment