सन 1621 में बसे ऐतिहासिक शहर नाहन में एक बार फिर से घोड़ों की टाप सुनाई देगी. जी हां, सिरमौर पुलिस को 3 नए घोड़े मिले हैं, जिसे शिमला पुलिस मुख्यालय से नाहन भेज दिया गया है. लिहाजा, अब जल्द ही शहर में एक बार फिर से घोड़ों से गश्त की व्यवस्था की जाएगी. दरअसल 2 से 3 दशक पहले नाहन में घोड़ों से गश्त की जाती थी, लेकिन यहां से 3 घोड़े शिमला मंगवा लिए गए थे और तब से यहां घोड़ों की टाप सुनाई देनी बंद हो गई थी. अब एक बार फिर से सिरमौर पुलिस के बेड़े में भूरे रंग के 3 नए शानदार घोड़े शामिल हो गए है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2EnLYEV
No comments:
Post a Comment