हिमाचल प्रदेश में मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में एक अनूठे क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. इस मैच को खेलने वाले खिलाड़ी कोई युवा नहीं बल्कि 60 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्ग थे. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और वेटरन क्रिकेटर एसोसिएशन के संयुक्त रूप से मिलकर इस क्रिकेट मैच का आयोजन किया था. गुडविल क्रिकेट मैच के नाम से आयोजित यह मैच मंडी और चंबा की टीमों के बीच खेला गया. मैच में सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी के रूप में 85 वर्षीय श्रीचंद नायक चंबा टीम की तरफ से खेलने के लिए मैदान में उतरे थे.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2Bzpih6
No comments:
Post a Comment