हिमाचल में कुल्लू व लाहौल स्पीति में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है. कुल्लू और लाहौल स्पीति की ऊंची पहाड़ियों पर सुबह से लेकर लगातार ताजा बर्फबारी हो रही है. कुल्लू घाटी की ऊंची पहाड़ियों पर ताजा बर्फबारी से बर्फ की सफेद चादर सी तन गई है और ऐतिहसिक प्राचीन लोकतंत्र गांव मलाणा में करीब ढाई ईंच ताजा बर्फबारी होने से मलाणा गांव बर्फ की चादर में लिपट गया है. कुल्लू व लाहौल स्पीति में हुई ताजा बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और रोहतांग मढ़ी, गुलाबा, सोलंग नाला, पलचान व हामटा में ताजा बर्फबारी से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2B7W8Wj
No comments:
Post a Comment