हिमाचल प्रदेश में कुल्लू के सैंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों व पैरा मैडिकल स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए चल रही हड़ताल पांचवे दिन में प्रवेश कर गई. सैंज संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले चल रही क्रमिक भूख हड़ताल के पांचवे दिन संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेश शर्मा, महासचिव शेर नेगी तथा सोशल मीडिया प्रभारी गवीश शर्मा अनशन स्थल पर बैठे. वहीं घाटी के विभिन्न महिला एवं युवक मंडलों, छात्र संगठनों तथा अन्य गैर राजनीतिक संगठनों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2QymHyl
No comments:
Post a Comment