हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज शनिवार को नाहन के दौरे पर रहे. इस दौरान नाहन को करोड़ों रुपये की सौगातें मिली. विधानसभा अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री ने राजकीय संस्कृत महाविद्यालय में तीन करोड़ 52 लाख की लागत से बने नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया. शिक्षा मंत्री ने डॉ. वाईएस परमार पीजी कॉलेज नाहन के मैदान निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपए जारी करने की भी घोषणा की. उन्होंने पीजी कॉलेज का भी दौरा किया. शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल के सभी कॉलेजों में संस्कृत विषय को अनिवार्य विषय बनाया जा रहा है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2AG2tbe
No comments:
Post a Comment