कुल्लू जिला में व्यास नदी के तटीकारण व सौंदर्यीकरण के लिए केंद्र सरकार ने प्रथम चरण में 585 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं. यह जानकारी कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मीडिया के सवालों के जवाब में दी. उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने व्यास नदी के तट निर्माण के लिए एक डीपीआर बनाकर केंद्र सरकार को भेजा जिसमें केंद्र सरकार ने 585 करोड़ रुपए स्वीकृति प्रदान की है और 19 दिसंबर को दिल्ली में हुई एक मीटिंग के बाद इसकी मंजूरी दी है. उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा के जय राम ठाकुर की सरकार बनी है तब से लगातार नए प्रकल्प पर विचार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि व्यास नदी के तटीयकरण को लेकर पर्यटन की दृष्टि व लोगों के जानमाल की दृष्टि से भी अतिमहत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि बाढ़ से हर साल करोड़ों रुपए का नुकसान होता है. इस प्रोजेक्ट तहत व्यास नदी के दोनों तरफ व्यास नदी का चैनलाइजेशन किया जाएगा ताकि भबिष्य में बाढ़ के कारण कोई नुकसान नहीं हो.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2F4yOfU
No comments:
Post a Comment