हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी के चलते जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है. प्रदेश की लाइफलाइन पर खासा असर पड़ा है. सैंकड़ों सड़के बंद हैं. सड़कों पर जमी बर्फ से वाहनों चालकों को परेशानी हो रही है. इस वजह से वाहन स्किड हो रहे हैं और हादसे बढ़ रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है शिमला से. यहां कुफरी नारकंड़ा हाईवे पर दो गाड़ियों बर्फबारी में फिसली हैं. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुई है. वीडियो शिमला से 15 किमी दूर कुफरी से ठीक पहले का है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2DBkZEg
No comments:
Post a Comment