हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला सहित सुंदरनगर के निचले क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों से झमाझम बारिश व ऊंचाई वाले क्षेत्र निहरी, करला, चौकी, पंडार, बंदली के साथ-साथ कमरूनाग घाटी और प्रसिद्ध शक्तिपीठ मुरारी देवी मंदिर बर्फ के आगोश में समा गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल के निहरी और मुरारी देवी में लगभग दो फुट ताजा हिमपात दर्ज किया गया है. वहीं बारिश व हिमपात से कड़ाके की ठंठ के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर होने से जिंदगी थम सी गई है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2QsaLcK
No comments:
Post a Comment