हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों पर इस बार जमकर बर्फबारी हुई है. चारों तरफ पहाड़ियां बर्फ से ढंक गई है. चंबा जिले में इस सीजन में पांचवी बार बर्फबारी हुई. बर्फबारी के चलते ऊंची पहाड़ियों में बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है. चारों तरफ का नजारा पूरी तरह से मनमोहक हो गया है. इस बर्फबारी से किसानों और बागवानों के चेहरे भी खिले हुए हैं क्योंकि बर्फबारी की वजह से गेहूं और सेब के लिए लाभकारी सिद्ध होती है. इस सीजन की बर्फबारी के चलते आने वाली गर्मियों में पानी की कोई कमी नहीं रहेगी. इस बर्फबारी ने चारों तरफ का वातावरण खुशनुमा बना दिया है जिसकी वजह से बाहर के राज्यों के पर्यटक भी इसकी तरफ आकर्षित होंगे.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2S9BFeo
No comments:
Post a Comment