सिरमौर जिले के आईआईएम में चल रहे दो दिवसीय स्पोर्ट्स एन्ड कल्चरल कार्यक्रम का समापन हो गया. इस मौके पर एशिया के मशहूर सनबर्न बैंड ने लोगों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया. इस कार्यक्रम को देखने के लिए काफी दूर दूर से युवा आईआईएम परिसर पहुंचे. इस दौरान लाइव डीजे परफॉमेंस ने युवाओं का खूब मनोरंजन किया. बीते रविवार को रात 8 बजे से शुरू हुई इस लाइव डीजे कार्यक्रम का सफर 10 बजे तक चलता रहा. इससे पहले शनिवार रात्रि को मशहूर बैंड पराशरा ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी थी. इसके साथ ही रविवार को आईआईएम सिरमौर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का भी समापन किया गया. पांवटा साहिब में इस तरह का यह पहला बड़ा आयोजन था, जिसमें मशहूर सनबर्न बैंड ने परफॉर्म किया.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2AXuige
No comments:
Post a Comment