हिमाचल प्रदेश के चंबा में जडेरा पंचायत के मेंद्रोह में एक आरटीआई कार्यकर्ता व एक आशा वर्कर पर लोगों के हमले का वीडियो सामने आया है. वीडियो में कुछ स्थानीय महिलाएं, एक महिला के साथ मारपीट कर रही है. साथ ही आरटीआई कार्यकर्ता पर पत्थरों से हमला कर रही हैं. आरटीआई कार्यकर्ता प्यार मोहम्मद की जमीन की निशानदेही के लिए राजस्व विभाग के सर्कल कानूनगो ने हुक्मनामा दिया था. जब निशानदेही शुरू हुई तो भीड़ प्यार मोहम्मद पर हमला बोल दिया. वहां से गुजर रही आशा वर्कर उर्मिला देवी को भी कुछ महिलाओं ने पकड कर जमीन पर पटक दिया. आरटीआई कार्यकर्ता प्यार मोहम्मद और आशा वर्कर उर्मिला देवी ने 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की शिकायत थाना सदर चंबा को दी.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2sGQ5Eq
No comments:
Post a Comment