चंबा जिला के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में पिछले कई महीनों से डॉक्टरों की कमी के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. यहां पर सरकार द्वारा लोगों को डायलिसिस मशीन की सौगात तो दे दी गई है लेकिन यहां पर उन मशीनों को चलाने के लिए डॉक्टर उपलब्ध नहीं हो पाने की वजह से लोगों को इन सुविधाओं से महरूम होना पड़ रहा है. पिछले कई महीने से लोग इन मशीनों के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं. कॉलेज प्रशासन द्वारा इन डायलिसिस मशीन को चलाने के लिए कई बार डॉक्टर लाने की कोशिश की गई लेकिन अभी तक कोई भी डॉक्टर चंबा जिला के मेडिकल कॉलेज के लिए नहीं मिल पा रहा है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2MzflFH
No comments:
Post a Comment