हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा में इन दिनों ट्रेड विंटर कार्निवल की धूम मची हुई है. लोग दूर-दूर से कार्निवल में लगे मौत के कुएं में स्टंटमेन के हैरतअंगेज करतब देखने पहुंच रहे हैं. वहीं जान जोखिम में डालकर स्टंटमैन मौत के कुएं में बाइक और कार चलाकर लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर देते हैं. ये स्टंटमैन फिल्मों में स्टंट करते हैं. पहली बार देहरा में इनके दिल दहला देने वाले करतब लोगों को देखने को मिल रहे हैं. सुरक्षा की दृष्टि से देखा जाए तो बिना हेलमेट व अन्य सेफ़्टी के इंतजाम के ही स्टंटमैन युवक अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं. गौरतलब है कि पिछले दिनों यहां दुर्घटना में एक स्टंटमैन की बांह भी टूट गई थी. (देहरा से ब्रजेश्वर साकी की रिपोर्ट)from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2M9ETZC
No comments:
Post a Comment