हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ऊपरी इलाकों जिसे अपर शिमला के नाम से जाना जाता है, वहां बीती रात से ही कहीं भारी तो कहीं हल्की बर्फबारी हो रही है. नारकंडा, ननखड़ी, खमाडी, सराहन, श्राईकोटी में करीब एक फुट ताजा हिमपात की खबरे हैं. बर्फ पड़ने से अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क टूट चुका है दर्जनों सड़कें बंद होने से निगम की कई बसें विभिन्न स्थानों पर फंसी हुई हैं. भारी बर्फ और पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति में भी बाधा आ रही है कई इलाकों में अंधेरा पसरा हुआ है. बिजली न होने से मोबाइल संपर्क भी बंद है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2MxoxdK
No comments:
Post a Comment