वन, परिवहन, युवा सेवाएं व खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सोमवार को कसोल में डेढ़ करोड़ की लागत से बने वन विभाग के नेचर पार्क का उद्घाटन किया. उन्होंने बताया कि लगभग डेढ़ हेक्टेयर भूमि पर विकसित किए गए नेचर पार्क में देश-विदेश के पर्यटकों के मनोरंजन को कई सारी सुविधाएं मिलेंगी. उन्होंने कहा कि विश्व पर्यटन मानचित्र पर कसोल जैसे छोटे से गांव ने भी अपनी अलग पहचान बनाई है. लेकिन यहां आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को मनोरंजन व परिजनों के साथ सुकून भरे पल बिताने के लिए एक खुली जगह उपलब्ध नहीं थी. पर्यटकों को अच्छी व खुली जगह उपलब्ध करवाने तथा पार्वती नदी के किनारे खाली पड़ी जमीन के सदुपयोग के मद्देनजर वन विभाग ने यहां एक अच्छा नेचर पार्क विकसित करने का निर्णय लिया. गोविंद सिंह ने बताया कि इस पार्क में खूबसूरत गेट के साथ पिकनिक स्पॉट व पार्टी एरिया, सर्किट ट्रेन, प्लाजा, एंफीथिएटर, बच्चों के लिए अलग कॉर्नर और मनोरंजन के लिए अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2Vmbzn6
No comments:
Post a Comment