कबाईली जिला लाहौल-स्पीति के ऊपरी इलाकों में सुबह से हिमपात हो रही है. वहीं निचले इलाकों में सुबह से तेज बर्फीनी हवाओं का दौर जारी है. इसके चलते समूचा इलाका ठंड की चपेट में आ गया है. लेकिन घाटी के किसान व बागवान लंबे समय से यहां बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं. बर्फबारी नहीं होने से घाटी के किसानों व बागवानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें खिंचती चली जा रही हैं. पिछेल साल भी यहां सर्दियों में नहीं के बराबर बर्फबारी हुई थी. इसके चलते जिले के ज्यादातर किसानों के फसल बर्फबारी नहीं होने की वजह से तबाह हो गए थे. घाटी के लोगों की मानें तो यदि इस साल भी समय पर बर्फबारी नहीं हुई तो खेतों में फसल बीजना बेकार होगा.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2F5AiXI
No comments:
Post a Comment