मनाली में एक बार फिर आसमान से सफेद आफत बरस रही है. लगातार हो रही बर्फबारी को देखते हुए लग रहा है कि मनाली में हिमयुग लौट आया है. मनाली में बीती रात मौसम के बदले मिजाज से पूरी घाटी में बर्फबारी का दौर एक पुन: आरम्भ हो गया है. घाटी मे हो रही लगातार बर्फबारी से समूची घाटी इन दिनों शीतलहर की चपेट में आ गया है. मनाली में बीते 20 जनवरी को मौसम ने करवट ली थी और 22 जनवरी तक भारी बर्फबारी यहां हुई थी. इसके बाद दो दिन अच्छी धूप खिली थी. लेकिन, बीते रात से यहां बर्फबारी का दौर जारी है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2WlWVws
No comments:
Post a Comment