सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाश उत्सव मंडी शहर में बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. मंडी शहर के ऐतिहासिक गुरुद्वारे में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया. बाहर से आए रागी जत्थों ने गुरुबाणी के माध्यम से प्रभु सिमरन करवाया और गुरु ज्ञान बांटा. इस मौके पर स्थानीय और बाहर से बड़ी संख्या में आई संगतों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और गुरु ग्रंथ साहिब के आगे माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया. कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा ने भी इस ऐतिहासिक गुरुद्वारे में शीश नवाया और आशीर्वाद लिया.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2snOCmd
No comments:
Post a Comment