हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एशियन विकास बैंक स्थान चिह्नित कर रहा है. इसके अतिरिक्त जिले में हेली टैक्सी सेवा शुरू करने के लिए भी हेलीपैड के निर्माण स्थल का चयन किया जा रहा है. ऐसा इसलिए ताकि किन्नौर आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. यह बात हिमाचल प्रदेश वन निगम बोर्ड के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने रिकांग पिओ में न्यूज 18 हिमाचल से कही. उन्होंने कहा कि वन निगम बोर्ड ने कल्पा में स्थान का चयन किया है और जल्द ही मॉडल ईको टूरिज्म बनाई जाएगी. उन्होंने कहा कि जिला किन्नौर में पर्यटन की आपर संभावनाएं हैं और सरकार ने सत्ता में आते ही युवाओं को पर्यटन से जोड़ कर रोजगार देने का काम किया है. (किन्नौर से अरूण नेगी की रिपोर्ट)from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2VqTzI8
No comments:
Post a Comment