हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की पहाड़ियों में शनिवार देर रात को एक बार फिर से ताजा बर्फबारी हुई और यह क्रम रविवार सुबह तक जारी रहा. चंबा में इस साल की यह दूसरी बर्फबारी हुई है. चंबा, पांगी, चुराह, भरमौर— सभी जगह की पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से ढंंक गई हैं. पर्यटन नगरी डलहौजी, खजियार में एक बार फिर से पर्यटकों की बहार देखने को मिल रही है. इस बर्फबारी से किसानों-बागवानों को तो फायदा होगा ही, पर्यटन व्यवसाय को भी काफी बढ़ावा मिलेगा. इस साल में दूसरी बार हुई बर्फबारी से आने वाली गर्मियों में चंबा जिले में होने वाली पानी की किल्लत भी दूर हो जाएगी.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2M8G3EX
No comments:
Post a Comment