VIDEO : लाहौल स्पीती में जगह-जगह हालडा उत्सव की धूम - Hindi Breaking News,Cricket,Bollywood

indian hindi news app brings you the letest news,update cricket news and letest bollywood news.tech update, online earnings tips, hindi jokes, motivation story for you from the hindi top breaking news studios in india. stay tuned to the letest news stories from india and the world.

Breaking

Breaking news

Home Top Ad

Wednesday, January 23, 2019

VIDEO : लाहौल स्पीती में जगह-जगह हालडा उत्सव की धूम

जिला लाहौल स्पीती की विभिन्न जगहों में जहां इन दिनों हालडा उत्सव की धूम चल रही है. पर्यटन नगरी मनाली में भी इस उत्सव को यहां पर रह रहे लाहुल के लोगों के द्वारा धूमधाम से मनाया गया. मनाली में सवांगला जन कल्याण संगठन की ओर से कराए उत्सव में वन एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. मनाली में रह रहे लाहौल स्पीती की जनता ने पूरी रीति रिवाज के साथ गोम्पा में अपने सदियों से चले आ रहे त्यौहार को मनाया. एकत्रित हुए लागों ने रात के अंधेरे में मशालें लेकर गोम्पा का पूरा चक्कर लगाया और बौद्ध धर्म के अनुसार मंत्रों का उच्चारण कर बुरी आत्माओं को भगाया गया. हालडा उत्सव जिला लाहौल स्पीती में नये साल के रूप में भी मनाया जाता है. लाहौल के लोगों ने भी पारंपरिक तरीके से अपने अधीष्ठ देव की पूजा अर्चना कर रात के अंधेरे में मशालें जलाकर और एक जगह इकट्ठा हो नाच गाकर इस त्यौहार को मनाया. कहा जाता है कि इन दिनों घाटी के सभी देवी देवता स्वर्ग प्रवास पर होते हैं, जिस कारण घाटी में आसुरी शक्तियों का प्रभाव रहता है.

from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2R7Ootd

No comments:

Post a Comment