देव आस्था के आगे बर्फ के पहाड़ भी बौने साबित हुए हैं. बुधवार 30 जनवरी को मंडी के सराज घाटी के प्रमुख देवता ‘बड़े देओ' के देवरथ को देवलुओं ने लगातार 10 घंटे के सफर के दौरान गंतव्य तक पहुंचाया. इस दौरान कई स्थानों पर साढ़े 4 फुट तक बर्फ का सामना भी देवलुओं को करना पड़ा. मंडी की सराज घाटी की समृद्ध देव परम्परा को दर्शाता वीडियो थाची क्षेत्र के पाणु गांव निवासी गेहर सिंह ने भेजा है, जो कि अब वायरल हो रहा है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2t1RbLe
No comments:
Post a Comment