VIDEO: कुल्लू में भारी बारिश के बाद 70 से ज्यादा सड़कों पर यातायात बंद - Hindi Breaking News,Cricket,Bollywood

indian hindi news app brings you the letest news,update cricket news and letest bollywood news.tech update, online earnings tips, hindi jokes, motivation story for you from the hindi top breaking news studios in india. stay tuned to the letest news stories from india and the world.

Breaking

Breaking news

Home Top Ad

Monday, February 25, 2019

VIDEO: कुल्लू में भारी बारिश के बाद 70 से ज्यादा सड़कों पर यातायात बंद

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भारी बारिश के कारण सरकारी संपत्ति को करोड़ों रुपयों का नुकसान हुआ है. लोगों के घरों और जमीनों को भी भारी नुकसान हुआ है. जिला प्रशासन के लोक निर्माण विभाग, बिजली, आईपीएच विभाग को एक दिन में 10 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. बीते कुछ माह में प्रशासन को 30 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. मौसम विभाग ने 26 फरवरी तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया है. जिला प्रशासन ने पूरे शहर में 26 फरवरी तक अलर्ट जारी किया है. ऊंचे क्षेत्रों में हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए लोगों को देर शाम घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी है. उपायुक्त यूनुस ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 70 से ज्यादा सड़कें बंद हैं, जिनकों को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग की मशीनरी कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि भारी बारिश से 300 ट्रांसफार्मर बंद हो गए थे, जिसे शुरू करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.

from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2Sid6b7

No comments:

Post a Comment