सिरमौर जिला प्रशासन ने महिला सशक्तिकरण को लेकर एक अनूठी पहल की है. प्रशासन ने पांवटा ब्लॉक के नवादा में सैनिटरी नैपकिन यूनिट स्थापित किया है. महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के मकसद से सिरमौर जिला प्रशासन द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में प्रशासन द्वारा पांवटा साहिब ब्लॉक के नवादा में लगाया गया सैनिटरी नैपकिन यूनिट महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. यहां महिलाएं सैनिटरी नैपकिन तैयार कर अपनी आर्थिकी को मजबूत कर रही हैं. इनका कहना है कि इन्हें घर द्वार पर एक अच्छा रोजगार का साधन मुहैया हुआ है जिससे वह काफी खुश हैं. महिलाओं ने ही सैनिटरी नैपकिन यूनिट स्थापित करने के लिए जिला प्रशासन का आभार जताया है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2t3lMrM
No comments:
Post a Comment