हिमाचल प्रदेश में सिरमौर जिले के रेणुका क्षेत्र के सियूं गांव में से गुजरने वाली गिरी नदी को पार करने के लिए जानलेवा सफर जारी है. यहां स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर रस्सियों के सहारे नदी पार कर रहे हैं. वीडियो को देखकर यह सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि एक छोटी सी गलती किसी की जान पर भारी पड़ सकती है. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बच्चे रस्सियों के सहारे लटक—लटक कर नदी पार कर रहे हैं और नीचे नदी का बहाव तेज है. इस इलाके के आम लोगों ने इस मामले को प्रशासन के समक्ष के सामने कई बार उठाया है मगर इस बारे में कोई कदम अभी तक नहीं उठाया गया है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2BAwIlh
No comments:
Post a Comment