हिमाचल प्रदेश के नाहन में स्वच्छ भारत अभियान की दिशा में एक और कदम उठाया गया है. शहर में अब घर घर से कूड़ा उठाया जाएगा. इस कार्यक्रम की शुरुआत विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने की. उन्होंने कूड़ा उठाने वाले 2 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाई. अपनी खूबसूरती के लिए देश भर में मशहूर करीब 55 हजार की आबादी वाले ऐतिहासिक शहर नाहन में सफाई व्यवस्था को लेकर एक और नई पहल शुरू की गई है. विधानसभा अध्यक्ष ने इस कार्य को शुरू करने के लिए नाहन नगर परिषद को बधाई दी और कहा कि बीते 1 साल में सफाई की दिशा में महत्वपूर्ण कदम नाहर नगर परिषद द्वारा उठाए गए.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2t1RsOg
No comments:
Post a Comment