VIDEO: भारी बारिश और बर्फबारी के बाद मनाली के ऊपरी क्षेत्रों में हो रहा हिमस्खलन - Hindi Breaking News,Cricket,Bollywood

indian hindi news app brings you the letest news,update cricket news and letest bollywood news.tech update, online earnings tips, hindi jokes, motivation story for you from the hindi top breaking news studios in india. stay tuned to the letest news stories from india and the world.

Breaking

Breaking news

Home Top Ad

Sunday, February 24, 2019

VIDEO: भारी बारिश और बर्फबारी के बाद मनाली के ऊपरी क्षेत्रों में हो रहा हिमस्खलन

हिमाचल प्रदेश के पर्यटन नगरी मनाली में बीते दिनों हुई भारी बारिश और बर्फबारी के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. फिर चाहे वह मनाली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे हो या मनाली का ऊपरी क्षेत्र. हर जगह मौसम ने अपना कहर बरपाया है. मनाली में फरवरी के अंतिम सप्ताह में हुई इस भारी बारिश ने एक बार फिर 23 सितंबर की उस घटना की याद ताजा करा दी है, जब कुदरत ने मनाली में अपना कहर बरपाया था. मनाली-चंडीगढ़ एनएच पर भूस्खलन का दौर जारी है. वहीं कई स्थानों पर सड़क तालाब बन गई है. मनाली एसडीएम अश्विनी कुमार ने बताया कि मनाली के ऊपरी क्षेत्रों में कई स्थानों पर हिमस्खलन हुआ है, लेकिन किसी को जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है.

from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2XlAUyG

No comments:

Post a Comment