हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के ददाहू पुल के समीप एक चलती मारूति कार धू-धू कर जल उठी. यह घटना बीते सोमवार की शाम 7.30 बजे के आसपास की बताई जा रही है. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में देखते ही देखते आग की लपट तेज हो गई और उसने पूरी कार को अपनी जद में ले लिया. यह बताया जा रहा है कि अचानक कार में स्पार्किंग की वजह से आग लग गई. चालक ने समय रहते कार से बाहर निकल कर अपनी जान बचा ली.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2RWnPHQ
No comments:
Post a Comment