हिमाचल प्रदेश के शिमला के नेरवा के समीप दवाडा में एक जंगली सांभर शाल्वी नदी में फंसा मिला, जिसे स्थानीय लोगो और प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. दरअसल, चोटियों पर हो रहे भारी हिमपात के चलते ये सांभर जंगल से दूर निचले रिहाइशी इलाके में आ पंहुचा और चोटिल होकर तेज बहाव वाली शाल्वी नदी में फंस गया. स्थानीय लोगों और प्रशासनिक टीमों के कई घंटों की मशक्कत के बाद सांभर को नदी से बाहर निकाला गया.नेरवा के पशु चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद इस दुर्लभ मादा सांभर को वन्यजीव प्राणी अभ्यारण कुफरी ले जाया जाएगा.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2H1iopz
No comments:
Post a Comment