हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के रामपुर नगर परिषद के कल्याणपुर वार्ड में भू-स्खलन के कारण कई मकानों को खतरा पैदा हो गया है. रविवार को दोपहर के बाद अचानक यहां पर लगा डंगा धंस गया और जिसके चलते दो पेड़ भी उखड़ कर बिजली के ट्रांसफार्मर पर गिर गए. पेड़ों के गिरने से हाईटेंशन बिजली के तार टूट गए और ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना के बाद से इस पूरे क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है. हालांकि, इसकी सूचना लोगों ने नगर परिषद और प्रशासन को तुरंत दे दी लेकिन मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा. यदि डंगे को जल्द दुरुस्त नहीं किया गया तो मामूली सी बारिश भी कई घरों को नुकसान पहुंचा सकती है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2SsHi7q
No comments:
Post a Comment