पर्यटन नगरी मनाली में शनिवार सुबह से ही धूप के खिलते ही यहां का मौसम का भी सुहावना हो गया. घाटी में खिली धूप के बाद बर्फ से ढंके पहाड़ भी चांदी से चमक उठे और मौसम एकदम सुहावना हो गया. मनाली घूमने आए पर्यटक इस मौसम का खूब मजा लेते हुए मनाली के मॉल रोड पर चहलकदमी करते हुए दिखाई दिए. वहीं घाटी जमकर हुई बर्फबारी से यहां के पर्यटन कारोबारी भी काफी खुश नजर आ रहे हैं. पर्यटन नगरी मनाली के साथ लगते पर्यटन स्थल सोलंग नाला में भी मौसम के खुलते ही पर्यटकों का तांता लग गया है. मनाली घूमने आए पर्यटक इन दिनों यहां के मनमोहक नजारों को देखकर फूले नहीं समा रहे हैं. यह बर्फबारी फसलों के लिए भी काफी फायदेमंद है, खासकर सेब की फसलों के लिए.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2tr73qM
No comments:
Post a Comment