ऊना में पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के लिए पूर्व सैनिकों द्वारा शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की. शहर में अन्य स्थानों पर भी विभिन्न संगठनों द्वारा शहीदों के सम्मान में मौन रखा गया. इस दौरान छात्र संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का झंडा जलाया और जमकर नारेबाजी की. आक्रोशित लोगों ने सरकार से पाकिस्तान के विरुद्ध कार्यवाही की माँग की, जबकि शायराना अंदाज़ में ऊना के एक कवि ने सब कुछ झोंककर संभव होने पर सिंधु का सारा पानी तक रोके जाने और 1971 युद्ध में 90 हज़ार पाकिस्तानी सैनिकों के छोड़े जाने की गलती सुधारने की बात की.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2IhUvfp
No comments:
Post a Comment