चंबा जिले में भूस्खलन और हिमस्खलन से लोगों को काफी दिक्कतें महसूस हो रही है. लोगों के घरों, खेतों और सड़कों में मलवा भर गया है. जनजातीय क्षेत्र पांगी व भरमौर की पहाड़ियों में करीब 8-8 फीट बर्फ पड़ने से लोगों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है. बीते दो दिनों से मौसम साफ रहने से लोगों को राहत महसूस होने लगी थी, लेकिन भूस्खलन और हिमस्खलन के चलते नई परेशानी खड़ी हो गई है. जिले में कई जगहें सड़कें बंद हो गई हैं. कई लोगों के मकानों में दरारें पड़ गई हैं.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2U5aYoP
No comments:
Post a Comment