हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण प्रदूषण पर रोक लगाने और एचआरटीसी पर महंगे बस सफर के बोझ को कम करने के मकसद से प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक बसों को पथ परिवहन निगम के बेड़े में शामिल करने का फैसला लिया है. प्रदेश सरकार के फैसले के परिणाम स्वरूप पहली इलैक्ट्रिक बस HRTC के बेड़े में शामिल हो गई है. सीएम जयराम ठाकुर ने 18 फरवरी यानि आज विधानसभा से पहली इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया. प्रदेश की राजधानी शिमला की सड़कों पर पहली इलेक्ट्रिक बस ने दौड़ना शुरू कर दिया है. प्रदेश सरकार ने राजधानी में 50 बसों को चलाने का फैसला लिया है जिनमें 30 बसें 30 सीटर जबकि 20 बसें 26 सीटर होंगी. ये बसे 86 लाख रुपए में खरीदी गई है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2GvaULN
No comments:
Post a Comment