जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश है. सारे देशवासी एक साथ खड़े होकर पुलवामा में भारतीय जवानों पर हुए आंतकी हमले की निंदा कर रहे हैं और भारत सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इसी कड़ी में शनिवार को मनाली में भी स्कूली बच्चों ने आक्रोश रैली निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और दो मिनट का मौन रखकर पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की. स्कूली बच्चों ने पुलवामा में आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और भारत के प्रधानमंत्री से जल्द से जल्द एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक करने की मांग की.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2trRy1A
No comments:
Post a Comment