हिमाचल प्रदेश के केलांग में हुई भारी बर्फबारी के चलते घाटी में जिंदगी अभी तक पटरी पर लौट नहीं पाई है. यहां बर्फबारी और हिमस्खलन के चलते ज्यादातर सड़कें बंद हो गई हैं. सड़कें बंद होने की वजह से गंभीर मरीजों को केलांग और लाहौल घाटी से बाहर इलाज के लिए ले जाने में बहुत मशक्कत करनी पड़ रही है. मरीज को हैलीपेड तक ले जाने के लिए लोगों को कंधों का सहारा देना पड़ता है. केलांग मुख्यालय से सितंगरी हैलीपेड तक सड़क मार्ग से बर्फ नही हटाए जाने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2UQdP50
No comments:
Post a Comment